फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बसपा नेता संजय उपाध्याय ने सपा का दामन थामा

बसपा नेता संजय उपाध्याय ने सपा का दामन थामा

Thu, 31 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता संजय उपाध्याय ने सपा का दामन थामा
बलिया। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन एवं बसपा नेता संजय उपाध्याय ने गुरुवार को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दूरभाष पर बातचीत में संजय उपाध्याय ने बताया कि बसपा में उनकी उपेक्षा हो रही थी, पार्टी से वी संतुष्ट नहीं थे। इसलिए उन्हाेंन समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सानिध्य में रहकर लोगों की सेवा करूंगा। मालूम हो कि संजय उपाध्याय 1989 में पहली बार नगर पालिका के चेयरमैन बने। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सानिध्य में रहकर राजनीति में अपना कदम रखा। वर्ष 2001 में नगर पालिका बलिया के चुनाव में चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी से चेयरमैन का चुनाव लड़े लेकिन 400 वोटों से पराजित हो गए। पुन: 2006 में बसपा से चुनाव लड़े और चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज हुए। वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव में वह बसपा से प्रत्याशी रहे, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2017 में उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला। इसके बाद से ही वह पार्टी से उनका मोहभंग होने लगा था। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने लखनऊ स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed