फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मनियर ब्लॉक में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला का शुभारंभ

मनियर ब्लॉक में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला का शुभारंभ

Fri, 04 Aug 2017 12:30 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
मनियर ब्लॉक में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला का शुभारंभ
बलिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके विचारोें तथा उनके सपनों को साकार करने की दिशा में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनसामान्य से परिचित कराने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास खंड मनियर में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी ष्का शुभारंभ किया गया । प्रदर्शनी एवं मेले का उद्घाटन जिला विकास अधिकारी शशिमौलि मिश्र ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई भव्य व आकर्षक प्रदर्शनियों का डीडीओए प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष जगमोहन यादव सहित आम जनमानस ने अवलोकन किया। मेले में बाल विकास परियोजनाए कृषिए सूचनाए महिला कल्याणए श्रमए कृषि रक्षाए पंचायती राजए स्वास्थ्य आदि विभागों ने अपने स्टालध्प्रदर्शनी लगाई। सूचना विभाग की ओर से जयप्रकाश एण्ड पार्टी व राजनाथ जोशी द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म किया गया। जिला विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि तमाम योजनाओं का लाभ कतिपय लोगों को जानकारी के अभाव में नहीं मिल पाता है। प्रदर्शनी में लगे स्टालों से लोग जानकारी हासिल कर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed