फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   30 old ponds will be renovated by 45 lakhs in one and a half months

डेढ़ महीने में 45 लाख से संवरेंगे 30 पुराने तालाब

Sun, 13 Feb 2022 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
30 old ponds will be renovated by 45 lakhs in one and a half months
डेढ़ महीने में 45 लाख से संवरेंगे 30 तालाब
विज्ञापन

बलिया। मनरेगा से गांवों में नया तालाब बनाने व पुराने तालाबों के जीर्णोद्धार को लेकर कवायद जारी है। वर्ष 2021-22 में 1.75 करोड़ से 117 तालाबों का जीर्णोद्धार हो चुका है। वित्तीय वर्ष में और 30 पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाना है। इस पर 45 लाख की धनराशि खर्च होगी। अधिकारियों ने इस काम को जल्द पूरा करने के लिए सभी बीडीओ को निर्देश जारी किया है।
दिनों-दिन गिरते जलस्तर को बचाने के लिए सरकार की ओर से मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक तालाबों को बनवाने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश पर जिले में वर्ष 2021-22 में 2.20 करोड़ की लागत से 147 तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लेकिन वित्तीय वर्ष की शुरुआत में पंचायत चुनावों के चलते कार्य प्रभावित हुआ। पंचायतों के गठन के बाद कार्य शुरू भी हुआ तो लगातार बारिश के कारण मिट्टी के कार्यों में काफी बाधा आई। हालांकि अब तालाबों के जीर्णोद्धार के कार्य में तेजी आई है। अब तक 117 तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो चुका है। अब वित्तीय वर्ष की समाप्ति में करीब डेढ़ माह का समय है। शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य को वित्तीय वर्ष में पूरा करने का निर्देश है, लिहाजा तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा कराने के लिए अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। इसके तहत मनरेगा मजदूरों की संख्या बढ़ा कर कार्य को पूरा कराने के लिए सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

-------------------
जिले में हैं कुल 5840 तालाब
बैरिया - 392
बेल्थरारोड - 832
बलिया सदर -243
बांसडीह -605
रसड़ा -3140
सिकंदरपुर -628
--------------------------
शासन की ओर से मनरेगा के तहत जल संचयन से संबंधित कार्यों पर जोर है। पिछले महीनों में लगातार बारिश के कारण तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य काफी प्रभावित हुआ। अब काम में तेजी आई है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व सभी कार्य पूरा कराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिश्चंद्र प्रजापति, उपायुक्त, श्रम रोजगार, मनरेगा, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed