फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   30 hours later, robbery accused away from police

30 घंटे बाद भी लूट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Tue, 10 Nov 2020 09:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
30 hours later, robbery accused away from police
नगरा। थाना क्षेत्र के सिसवार कला गांव के पास सोमवार की अपराह्न में फ्रेंचाइजी संचालक से हुई लूट का सुराग लगाने में 30 घंटे बाद भी पुलिस विफल है। पुलिस अधीक्षक की 24 घंटे में खुलासा करने की चेतावनी काम नहीं आई और पुलिस बदमाशों तक अभी तक पहुंच नहीं पाई है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ थाने पहुंचकर मातहतों से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के सिसवार कला गांव में अभिषेक कुमार सिंह की एसबीआई की फ्रेंचाइजी है। सोमवार को अभिषेक एसबीआई नगरा पर पैसा के लिए गया था, लेकिन लिंक फेल होने के कारण उसे पैसा नहीं मिला। इसके बाद वह पैसे के लिए एसबीआई रसड़ा चला गया। वहां से वह दो लाख रुपये निकालकर बैग में रखकर बाइक से फ्रेंचाइजी दफ्तर सिसवार कला जा रहा था। जैसे ही वह सिसवार राघोपुर लिंक मार्ग पर पहुंचा कि पहले से ही मौजूद बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक को रोक लिया और तमंचा सटाकर पैसों से भरा बैग छीनकर राघोपुर की तरफ भाग गए। इस मामले में पुलिस व स्वॉट टीम ने थाने में पीड़ित से कई घंटे तक पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने नगरा पुलिस को 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का निर्देश दिया था। वहीं 30 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों को अभी तक पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed