{"_id":"58593f704f1c1bf248e394b4","slug":"3-teachers-ko-sewa-samapti-ka-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का मिला नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का मिला नोटिस
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 20 Dec 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूटरचित तरीके से बेसिक शिक्षा परिषद को चकमा देने वाले तीन शिक्षकों को बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने सेवा समाप्ति का नोटिस थमाया है। एक सप्ताह के अंदर इन शिक्षकों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है, अन्यथा की परिस्थिति में इनकी सेवा समाप्त हो जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि प्रदेश में हुई 15 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के तहत बलिया में चयनित अभ्यर्थी 17 जून 2016 को पदभार ग्रहण किये थे। चयनित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन हो रहा था। इसमें सीयर शिक्षा क्षेत्र के प्रावि तेतरा पर बतौर सहायक अध्यापिका तैनात विनीता यादव व शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्रावि भेलाटारी के सहायक अध्यापक शशिभूषण कुमार गोंड का प्रमाण पत्र फर्जी मिला है।
वहीं, रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के प्रावि राघोपुर पर तैनात सहायक अध्यापिका पूनम यादव यूपीसी उत्तीर्ण है, जो मान्य नहीं है। बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि इन तीनों शिक्षक-शिक्षिकाओं को नोटिस दिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करें, अन्यथा सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर दी जायेगी।