फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   29 roads of the district will be repaired with 4.14 crores

जिले की 29 सड़कें 4.14 करोड़ से होंगी दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
29 roads of the district will be repaired with 4.14 crores
बलिया। सरकार ने सड़कों की दशा सुधारने की कवायद तेज कर दी है। शासन ने जिले की 29 सड़कों का कायाकल्प करने के लिए 4.14 करोड़ रुपये की स्वीकृति देते हुए 3.31 करोड़ जारी भी कर दिया है। इन सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में ज्यादातर सड़कों की दशा खराब है। खासकर ग्रामीण इलाकों की सड़कें तो वर्षों से खराब पड़ी हैं। ये सड़कें मुख्य मार्ग अथवा स्टेट हाईवे से ग्रामीण इलाकों को जोड़ती हैं। आज भी इन सड़कों पर इस कदर गड्ढे हैं कि वाहन तो दूर पैदल तक चलना आसान नहीं। सड़कों का प्रस्ताव पीडब्लूडी ने शासन को भेजा था। सरकार ने 29 सड़कों को बनाने की मंजूरी दे दी है। सड़कों की कुल लंबाई 60 किमी है। 4.14 करोड़ लागात को मंजूरी देते हुए सरकार ने 3.31 करोड़ जारी भी कर दिया है। इसमें मुख्य रूप से 3.5 किमी. नारायणपुर से सुरहाताल बघौता मार्ग, 3 किमी. खेजुरी-मनियर, 2.5 किमी. बांसडीह-खरौनी, 3 किमी. पशुहारी से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन, 2.8 किमी बसनवार संपर्क मार्ग, 2.3 किमी सोनौली रुद्रवार होते हुए जमुई, 2.5 किमी दुगाई पट्टी संपर्क मार्ग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों की कई सड़कें वर्षों से खराब हैं। कई सड़कें स्वीकृत हुई हैं। प्रांतीय खंड जल्द ही काम शुरू कराएगा। - आरपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, पीडब्लूडी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed