फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   28 tak nirast rahengi gadiyan

28 तक निरस्त रहेंगी गाड़ियां

Wed, 15 Feb 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 15 Feb 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
28 tak nirast rahengi gadiyan
- फोटो : File Photo
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा वाराणसी-छपरा रेलमार्ग पर घने कोहरे एवं खराब मौसम की वजह से कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण एवं आवृत्ति में कमी तथा मार्ग परिवर्तन के लिए निर्धारित किए गए तिथि बढ़ा दी गई है। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पहले यह तिथि 15 फरवरी 2017 तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 फरवरी 2017 तक कर दिया गया है।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि छपरा-वाराणसी रेलखंड पर चलने वाली 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 15112 वाराणसी सिटी छपरा एक्सप्रेस, 12561 व 12562 अप-डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस वृहस्पतिवार व शुक्रवार को कोहरे एवं खराब मौसम के मद्देनजर  15 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया था। इसके 15 फरवरी के बाद चलने की संभावना थी। लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक कठिनाइयों की वजह से निर्धारित तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई। ऐसे में रेलवे प्रशासन के इस नए आदेश के बाद यात्रियों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed