{"_id":"6171990edc9c074c43007b72","slug":"28-fertilizer-shops-raided-13-samples-taken-ballia-news-vns618479785","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक की 28 दुकानों पर छापा, 13 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक की 28 दुकानों पर छापा, 13 नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित उर्वरक की 28 दुकानों पर कृषि व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी की। इस दौरान कुल 13 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
उपजिलाधिकारी व जिला कृषि अधिकारी की संयुक्त टीम ने तहसील रसड़ा व बेल्थरा रोड में 13 उर्वरक की दुकानों पर छापामारी कर उर्वरक के चार नमूने लिए गए। तहसील बांसडीह एवं बैरिया में अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा छापेमारी कर उर्वरक के तीन नमूने लिए गए। तहसील सदर तथा सिकंदरपुर में स्थित उर्वरक की दुकानों पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानंदा व राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और छह नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 28 उर्वरक व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापेमारी कर उर्वरक के 13 संदिग्ध नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इस वर्ष अब तक 113 संदिग्ध उर्वरक नमूने लिए गए हैं और तीन नमूने फेल होने पर संबंधित दुकानदारों के उर्वरक लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। बताया कि बीज और खाद की उपलब्धता व गुणवत्ता बनाए रखने के लिए दुकानों पर छापेमारी की कार्यवाही आगे भी नियमित रूप से की जाएगी। कहा कि उर्वरक विक्रेताओं द्वारा पीओएस मशीन के माध्यम से नियमानुसार उर्वरक की बिक्री नहीं मिलने तथा नकली खाद, बीज बेचते पाए जाने पर उनके लाइसेंस को निरस्त करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।