{"_id":"fda9d885f9d1a7325a493c3e6a4d2501","slug":"28-candidates-including-three-principal-sue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्रधान प्रत्याशी समेत 28 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्रधान प्रत्याशी समेत 28 पर मुकदमा
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दिन विभिन्न गांवों में जाम लगाने और मारपीट की घटनाओं में ग्राम प्रधान पर के तीन प्रत्याशियों के साथ ही एक महिला प्रत्याशी के पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी के निर्देश पर किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रत्याशियों में हड़ंकप की स्थिति है।
ग्राम पंचायत भंडारी के प्राथमिक विद्यालय सराय चावट पर शनिवार की शाम फर्जी मतदान को लेकर सराय चावट और भंडारी के ग्रामीण आमने-सामने हो गए। जिससे पुलिस पर ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए।
सूचना पाकर मौके पर जिलाधिकारी और एसपी पहुंच गए। एसपी ने खुद अपने मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को एक किमी तक दौड़ाकर गांव में खदेड़ दिया।
इस मामले में प्रधान पद के प्रत्याशी कृष्ण कुमार यादव, क्रांति यादव के अलावा 25 अज्ञात के खिलाफ थानाध्यक्ष कुंवर कंचन सिंह के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
विज्ञापन
दूसरी घटना नगरा ग्राम पंचायत के बूथ नंबर दस का मतपेटिका सील नहीं होने पर एक महिला प्रत्याशी के पति के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और मतदान पेटिका को रोक लिया।
सूचना पर पहुंचे एसपी अनीस अहमद अंसारी ने केंद्रीय बल से जाम को समाप्त कराया। इसके बाद मतपेटिका को स्ट्रांग रूम पहुंचवाया।
इस मामले में एसआई जगदीश विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने महिला के प्रत्याशी के पति रिजवान अहमद, पप्पू कुरैशी सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
वहीं तीसरी घटना गोठवा गांव के मतदान केंद्र पर झड़प हो गई थी। जिसमें जगदीश विश्वकर्मा के तहरीर पर पूर्व प्रधान और प्रधान प्रत्याशी रामशिरोमणि तिवारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इन तीनों घटनाओं से देरशाम तक पुलिस हलाकान रही।