फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   272 centers proposed for the UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 272 केंद्र प्रस्तावित

Tue, 05 Dec 2017 10:17 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 05 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
272 centers proposed for the UP board exam
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : self
बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला प्रशासन ने कुल 272 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा है। नए प्रस्ताव में जहां पहले से डिबार 12 कॉलेजों को सूची से हटा दिया है वहीं शेष बचे नौ एडेड व 18 वित्तविहीन कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बनाने को प्रस्ताव में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2017-18 में बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्धारित ऐप पर स्कूलों की ऑनलाइन डाटा फीडिंग करने की व्यवस्था की गई थी। इसमें संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को विद्यालयों के कमरों की संख्या, सीसी कैमरा, बेंच, शौचालय, बाउंड्री वॉल, छात्र-छात्राओं की क्षमता सहित शिक्षकों की संख्या को दर्शाना था। डाटा फीडिंग के बाद शासन की ओर से स्कूलों की ओर से भरे गए डाटा का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गई। सत्यापन के दौरान दर्जनों स्कूलों पर गड़बड़ी भी मिली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के 257 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिया गया। सूची जब परिषद की ओर से ऑनलाइन की गई तो बोर्ड व जिला प्रशासन के सत्यापन की पूरी कलई ही खुल गई। कई विद्यालयों को उसकी क्षमता से दोगुनी संख्या का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसके अलावा करीब एक दर्जन डिबार कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल कुल केंद्रों की संख्या जहां 317 थी वहीं इस बार कुल 257केंद्र ही बन पाए थे। हालांकि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों के बाबत आपत्तियां लेने व डिबार कॉलेज को सूची से हटाते हुए दुरुस्त कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा था। बताया जाता है कि निकाय चुनाव के बाद जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर मिली आपत्तियों का निस्तारण करके दुरुस्त करते हुए परिषद को प्रस्ताव भेज दिया है। हालांकि अभी केंद्रों के प्रस्ताव पर बोर्ड की ओर से स्वीकृति अभी जिले को प्राप्त नहीं हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed