फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   26 roads will be constructed with 30 crores in ballia

राज्य सड़क निधि : 30 करोड़ से होगा 26 सड़कों का निर्माण

Tue, 27 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
26 roads will be constructed with 30 crores in ballia
बलिया। कच्चे और क्षतिग्रस्त मार्गों पर ग्रामीणों को आगमन में होने वाली परेशानी से जल्द निजात मिलने वाली है। जनपद में राज्य सड़क निधि से 26 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। उक्त मार्गों के निर्माण के लिए लगभग 30 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृत दी गई है। साथ ही निर्माण शुरू कराने के लिए लगभग 15 करोड़ की धनराशि भी जारी की गई है। धनराशि मिलने के बाद विभाग की ओर से टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

कई मार्गों के क्षतिग्रस्त और कच्चे होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन मार्गों पर बरसात के दिनों में चलना मुश्किल हो गया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से ऐसे मार्गों के निर्माण के लिए राज्य सड़क निधि से प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। फिलहाल शासन की ओर से राज्य सड़क निधि योजना के तहत 26 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। लगभग 30 करोड़ की लागत से इन मार्गों का निर्माण किया जाएगा। इसमें ब्लाकटॉप और सीसी दोनों प्रकार की सड़कें सम्मिलित हैं। मार्गों का निर्माण शुरू करने के लिए 15 करोड़ की धनराशि भी जारी की गई है। धनराशि मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है। मौसम साफ होते ही काम शुरू कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शासन की ओर से राज्य सड़क निधि से कुछ सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इसके टेंडर आदि की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। अभी कई सड़कों का प्रस्ताव विचाराधीन हैं। स्वीकृति मिलने पर उस पर भी कार्य शुरू कराया जाएगा। - एसके सिंह, एक्सईएन, निर्माण खंड बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों के निर्माण को मिली मंजूरी
1.रतसर-प्रानपुर मार्ग मिसिंग लिंक
2.रतसर-नूरपुर मार्ग का मिसिंग लिंक
3.गड़वार के अलावलपुर से गुरवा कोइरी टोला संपर्क मार्ग
4.रेवती के पकहां से भरटोली तक संपर्क मार्ग
5.रेवती के हुसेनाबाद-झगरहां बस्ती तक संपर्क मार्ग
6.बेरुआरबारी के धनीघरा में नई बस्ती मनी सिंह तक संपर्क मार्ग
7.नगरा-सिकंदरपुर मार्ग से जूड़नपूर अनुसूचित बस्ती तक सीसी सड़क
8.छीबी में चिलर के डेरा से कल्याण बाबा मंदिर तक संपर्क मार्ग
9.पकवाइनार-सिधागरघाट मार्ग से संबलपुर छितनहरा संपर्क मार्ग
10.पूर रजवाहा-गोबरहा-रतसी संपर्क मार्ग
11.पकड़ी-रतसी मार्ग तेनुही संपर्क मार्ग
12. सहुलाई पीएमजीएसवाई मार्ग से सहरोजा चौहान बस्ती संपर्क मार्ग
13.पकड़ी-मिश्रौली मार्ग से सवन संपर्क मार्ग
14.जिम्मीचक-प्रसादपुर मार्ग से यादव बस्ती संपर्क मार्ग
15.खड़सरा-जिगिड़सर मार्ग से राजू पाठक के टोला मार्ग
16.दुधैला में सीसी मार्ग की निर्माण
17.सेवक राय के पास सीसी मार्ग का निर्माण
18.कंचनपुर में सीसी मार्ग का निर्माण
19.उधरन से उधरनकुटी संपर्क मार्ग
20.अहिरौली चरौवा से अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग
21.अंशूपुर संपर्क मार्ग
22.खनवर नवादा-भरपुरा संपर्क मार्ग
23.नगरा का महान ब्रह्मपुर संपर्क मार्ग
24.कैथी खातिमपुर से मठिया संपर्क मार्ग
25.भुवरखूंट संपर्क मार्ग का निर्माण
26.रेकुआ नसीरपुर का रिसालपुर संपर्क मार्ग का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed