फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   257 houses to be built under Chief Minister's Housing Scheme

मुख्यमंत्री आवास योजना में बनेंगे 257 आवास

Tue, 12 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
257 houses to be built under Chief Minister's Housing Scheme
बलिया। जिले को मुख्यमंत्री आवास योजना 257 का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। योजना के तहत दैवीय आपदा से बेघर हुए परिवारों को आवास देने का प्रावधान है। डीआरडीए ने सभी ब्लॉकों को सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद गरीबों को आवास मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास का आवंटन सेक (सोशल इकॉनमिक कास्ट सेंशस) की सूची से किलया जाता है। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जिनका नाम इस सूची में नहीं है और प्राकृतिक आपदा से पीड़ित होने के बावजूद उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल पाता है। वर्ष 18-19 में प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई। शासन से प्रावधान किया गया कि एक अप्रैल 2017 के बाद प्राकृतिक आपदा से ऐसे पीड़ित जिनका नाम सेक सूची में नहीं है उन्हें आवास का लाभ दिया जाए। डीआरडीए के पीडी की मानें तो योजना के तहत वरीयता के क्रम में ऐसे आवास विहीन परिवार जो कुष्ठ रोग प्रभावित, प्राकृतिक आपदा प्रभावित, कालाजार प्रभावित, वनटांगिया एवं मुसहर वर्ग, जेई या एईएस से प्रभावित परिवार हैं उन्हें आवास के लिए चयन किया जाता है। वर्ष 2022-23 के लिए शासन ने जिले के लिए कुल 257 मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें सामान्य के 229, कुष्ट रोगी सामान्य वर्ग के 17, कुष्ट रोगी अनुसूचित जाति को सात, कालाजार पीड़ित तीन लोगों तथा एसटी के लिए एक आवास है।
विज्ञापन

इस बाबत सीडीओ प्रवीण वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य प्राप्त हो गया है और आवंटन की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed