फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   25-25 thousand rupees reward declared on absconding accused

फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Thu, 27 Aug 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
25-25 thousand rupees reward declared on absconding accused
बलिया। पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की बात को पुलिस अधिकारी स्वीकार तो कर रहे हैं, लेकिन कागजी कार्यवाही का मामला पूरा नहीं हो पाने के कारण अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। मामले में तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस बीच बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने फरार चल रहे आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पत्रकार रतन सिंह का पट्टीदार अरविंद सिंह के साथ गांव में स्थित जमीन पर विवाद था। उसे लेकर दिसंबर 2019 में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और दोनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की थी। पुलिस के अनुसार उसी समय से खार खाए पट्टीदार बदला लेने की फिराक में थे। बीते 24 अगस्त की रात पत्रकार रतन सिंह को प्री-प्लानिंग के तहत गांव के ही सोनू सिंह पुत्र स्व. विश्वनाथ सिंह के माध्यम से प्रधान के घर बुलवाया गया। वहां प्रधान प्रतिनिधि के साथ मिलकर पहले लाठी डंडों से पिटा गया।
विज्ञापन

जब इससे भी दिल नहीं भरा तो उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता विनोद सिंह की तहरीर के आधार पर प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह उर्फ झाबर सिंह, सोनू सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश सिंह, तेजबहादुर, बीर बहादुर सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ हीरा, मोती सिंह, अनिल सिंह, उदय सिंह के विरूद्ध धारा 147, 148, 149, 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह उर्फ झाबर, मोती सिंह, बीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह तथा सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की मानें तो बुधवार की देर रात पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अधिकारियों द्वारा इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed