फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   244 Sakhis will be selected to promote micro enterprises

Ballia News: सूक्ष्म उद्यम को बढ़ावा देने के लिए 244 सखियों का होगा चयन

Tue, 13 May 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
244 Sakhis will be selected to promote micro enterprises
बलिया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 17 ब्लाॅकों में 244 सूक्ष्म उद्यम सखियों का चयन होगा। प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 17 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। 19 से 21 मई तक समूह की महिलाओं से चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आए आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 29 मई को जिला मुख्यालय पर चयन के लिए लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

सूक्ष्म उद्यम सखियों का दायित्व होगा महिलाओं को छोटे-छोटे उद्योगों के प्रति जागरूक करना। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग, लखनऊ की मिशन निदेशक दीपा रंजन ने बीते 30 अप्रैल को पत्र जारी किया था। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक अभिषेक आनंद ने बताया कि सरकार की ओर से मिशन के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सूक्ष्म उद्यम स्कीम को चालू किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत जल्द ही सूक्ष्म उद्यम सखियों का चयन किया जाएगा। जनपद के 17 ब्लॉक में करीब 13506 महिला समूह सक्रिय हैं, जिनमें करीब 1 लाख 50 हजार 446 से अधिक महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। इन महिलाओं में से ही लिखित परीक्षा के आधार पर सूक्ष्म उद्यम सखियों का चयन किया जाएगा, जो सखी मिशन के क्रियाकलाप के बारे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती है। ऐसी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। 19 से 21 मई तक संबंधित पद के लिए अपने-अपने ब्लॉक में कलेक्टर के हिसाब से आवेदन जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed