{"_id":"63b45db1c9c5e95df3042d72","slug":"24-67-lakh-people-of-the-district-will-get-free-ration-ballia-news-vns691750024","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिले के 24.67 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिले के 24.67 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन
विज्ञापन
बलिया। जिले के 24 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 1435 सरकारी राशन की दुकानों से वर्ष भर निशुल्क गेहूं और चावल मिलेगा। इसके लिए, डीएसओ रामजतन यादव ने कोटेदारों को जरूरी निर्देश दे दिए हैं।
शासन से हुई इस घोषणा का उपभोक्ताओं ने स्वागत किया। उनका कहना है कि नववर्ष में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ा तोहफा दिया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सब्सिडी युक्त अनाज हासिल करने वाले उपभोक्ताओं को सरकार ने बड़ी राहत देते हुए नववर्ष का तोहफा दिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शासन ने अब वर्ष भर मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। घोषणा से जिले के 24 लाख 67 हजार 869 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
जिले में 1435 सरकारी राशन की दुकान संचालित है। इनसे चार लाख 79 हजार 30 पात्र गृहस्थी एवं एक लाख एक हजार 691 अंत्योदय समेत कुल पांच लाख 80 हजार 721कार्डधारक जुड़े है। अंत्योदय राशन कार्डधारकों को 35 किग्रा. अनाज मिलता है। इसमें 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल शामिल होता है। इसके अलावा, पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट पांच किग्रा. अनाज मिलता है। इसमें दो किग्रा. गेहूं और तीन किग्रा. चावल होता है। दोनों ही प्रकार के राशन कार्डधारकों को तीन रुपये प्रति किग्रा की दर से चावल और दो रुपये प्रति किग्रा की दर से गेहूं मिलता है। अब वर्ष भर यह अनाज नि:शुल्क मिलेंगे।
विज्ञापन
जिलापूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कि इसी महीने कोटे से जुड़े सभी कार्डधारकों को वर्ष भर निशुल्क अनाज मिलेगा। उन्हें अब गेहूं-चावल के लिए कोई शुल्क नहीं देना नहीं पड़ेगा। सभी कोटेदारों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।