फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   23 roads of the district will be built with 45 crores

45 करोड़ से बनेंगी जनपद की 23 सड़कें

Thu, 28 Oct 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
23 roads of the district will be built with 45 crores
बलिया। प्रदेश सरकार ने राज्य सड़क निधि से जनपद की 23 खस्ताहाल सड़कों के निर्माण का निर्णय लिया है। इन मार्गों के निर्माण पर 45 करोड़ से ज्यादा की धनराशि खर्च होगी। निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए शासन की ओर से पहली किस्त में 4.30 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर आदि की कार्रवाई जल्द शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में सड़कों की हालत काफी खराब है। इसके कारण राहगीरों के साथ ही किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से कुछ माह पहले कई सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए राज्य सड़क निधि और अन्य योजनाओं के तहत प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव की स्वीकृति नहीं मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दिनों शासन की ओर से गड्ढामुक्ति के लिए तो बजट की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन राज्य सड़क निधि से भेजे गए प्रस्ताव को अभी स्वीकृति नहीं मिली थी। अब शासन ने राज्य सड़क निधि से जनपद की 23 खस्ताहाल सड़कों के निर्माण का निर्णय लिया है। इन सड़कों के निर्माण पर लगभग 45 करोड़ की लागत आएगी। सड़कों का निर्माण शुरू करने के लिए लगभग 4:30 करोड़ की धनराशि भी जारी की गई है। प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से राज्य सड़क निधि के तहत कुछ मार्गों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। जल्द ही इस संबंध में टेंडर करा कार्य शुरू कराया जाएगा। - एसके सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed