फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   22 lakh ki sharab baramad

22 लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 07 Oct 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
22 lakh ki sharab baramad
wine shimla
 रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में तीन थानों की पुलिस ने एसपी प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में ट्रक में लदी सीमेंट की बोरी के अंदर रखी गई गोवा निर्मित 22 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन



एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश निवासी अभिषेक कुमार गोवा निर्मित छह हजार बोतल अवैध शराब ट्रक से अंबाला से लेकर पटना जा रहा था। इस पर नरहीं, गड़वार व फेफना पुलिस ने जाम गांव के समीप घेराबंदी कर ट्रक की जांच की, जिसमें 60 बोरी सीमेंट के अंदर छह हजार बोतल गोवा निर्मित शराब बरामद किया। जिसकी कीमत 22 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं अभिषेक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन



गोवा निर्मित शराब स्वाट एवं सुखपुरा पुलिस ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी गांव स्थित एक फर्म से एक ट्रक पर करीब 25 लाख रुपये की शराब बरामद किया था। जिसमें तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भी किया गया था। इसमें भी पानी के फिल्टर मशीन की आड़ में धंधा फल-फूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed