{"_id":"5c3248fabdec22572a20edf9","slug":"21546799354-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्थरारोड की टीम ने छतीसगढ़ को एक-शून्य से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्थरारोड की टीम ने छतीसगढ़ को एक-शून्य से हराया
विज्ञापन
बलिया। हर साल की भांति इस वर्ष भी आल इंडिया गौरी भैया फुटबाल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज रविवार को सागरपाली गांव स्थित गौरी भैया मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मैच बेल्थरारोड स्पोर्टिंग क्लब बनाम छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया। इसमें बेल्थरारोड की टीम विजयी रही। इसके पूर्व मैच के मुख्य अतिथि फेफना विस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व युवा नेता संतोष भाई तथा विशिष्ट अतिथि हनुमानगंज बीडीओ राजेश यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान भी हुआ तथा गौरी भैया की उपलब्धियां भी लोगों के बीच रखी गई।
मैच शुरू होने के दूसरे मिनट में बेल्थरारोड टीम के खिलाड़ियों ने एक गोल दागा। इसके बाद कांटे का मुकाबला देखने को मिला। लेकिन अंतत: एक-शून्य से बेल्थरारोड की टीम ने मैच जीत लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाने के लिए गौरी भैया के अथक प्रयास का बखान किया। बीडीओ ने स्टेडियम के विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मैच के आयोजन में झुलसन सिंह, वंश बहादुर सिंह, रामायण सिंह, अदालत सिंह, अरविंद कुमार, संग्राम सिंह आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
.....
मैच में बेल्थरारोड की ओर से नेपाल के पांच खिलाड़ी शामिल हुए थे, जिनकी एक बराबर लंबाई, रफ एंड टफ जोड़ी तथा खेलने का कौशल हर दर्शकों को खूब भाया। इस दौरान नेपाल के खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम में आए दर्शकों को सेल्फी लेते भी देखा गया। नेपाल के खिलाड़ी गुड़ थपांग, महेश कोईराला ने बताया कि हम लोग आज तक जहां-जहां टूर्नामेंट खेलने गए हैं, सबसे बढ़िया हम लोगों को इस टूर्नामेंट में खेलकर गौरव महसूस हो रहा है।