{"_id":"5bd6006bbdec2269807e0132","slug":"21540751467-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देने को लेकर दरोगा व फौजी में मारपीट, फौजी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देने को लेकर दरोगा व फौजी में मारपीट, फौजी हिरासत में
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। नगर के रेलवे स्टेशन चौराहा त्रिमुहानी मार्ग पर रविवार को देर शाम सीयर चौकी पर तैैनात दरोगा व एक फौजी के बीच लिफ्ट देने को लेकर मारपीट हो गई। फौजी ने दरोगा को पीट दिया। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को शांत कराया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने फौजी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। फौजी व दरोगा दोनों ने एक दूसरे पर नशे की हालत में होने व मारपीट का आरोप लगाया है।
बताया जाता है कि पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा बब्बन पाठक रविवार की देर शाम एक बाइक सवार फौजी क्षेत्र के कुुंडैल निवासी दिलीप कन्नौजिया से पुलिस चौकी जाने के लिए लिफ्ट मांगी। फौजी द्वारा इनकार किए जाने पर दरोगा नाराज हो गया। आरोप है कि नाराज दरोगा ने फौजी पर तमाचा जड़ दिया। इससे बौखलाए फौजी ने बाइक को किनारे खड़ा कर दरोगा से हाथापाई करने लगा। दोनों के बीच हाथापाई होने के बाद लोगों के बीच-बचाव बचाव पर फौजी और दरोगा को अलग किया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरोगा को पुलिस चौकी पहुंचाया, जबकि फौजी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए उभांव थाने ले गई। फौजी का कहना है कि शराब के नशे में धुत दरोगा ने उसके साथ बदतमीजी करते हुए जबरन मोटरसाइकिल पर बैठने की कोशिश की, जबकि दरोगा का आरोप है कि फौजी ने शराब के नशे में धुत होकर मेरे साथ मारपीट की है।