{"_id":"5b2299e64f1c1bb36e8b7e97","slug":"21528994278-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्वकर्मियों का आंदोलन जारी, नहीं खुले दफ्तरों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्वकर्मियों का आंदोलन जारी, नहीं खुले दफ्तरों के ताले
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बैरिया विधायक के भतीजे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्व निरीक्षक संघ के तत्वाधान में राजस्वकर्मियों का धरना गुरुवार को भी कलेक्ट्रेट में जारी रहा। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि कर्मचारी के सम्मान के लिए जंग जारी रहेगा। कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा।
कर्मचारियों ने कहा कि विधायक द्वारा सभी कर्मचारियों को भ्रष्ट कहना निंदनीय है। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक किसी गांव में सफाई कार्य नहीं किया जाएगा। कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने कहा कि जब तक विधायक के भतीजे की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक कलेक्ट्रेट का ताला नहीं खुलेगा। वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डीएम को छोड़कर सभी सरकारी वाहनों का चक्का बंद है। विकास भवन कर्मचारी महासंघ के मंत्री अविनाश उपाध्याय ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर लाल बाबू यादव, प्रेमसुख श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह ,निर्भय नारायण सिंह, छठू यादव, रामपूजन राम, सुग्रीव यादव, हरिकेश सिंह, अनिल यादव, हर्षदेव, दिग्विजय नारायण सिंह, हरिहर यति, सुभाष सिंह, रंजीत बहादुर सिंह, अजय चौबे, बिपिन बिहारी राय, सुनील गौतम, अरुण कुमार सिंह, जय प्रकाश पांडेय, सत्यदेव आदि रहे। अध्यक्षता अक्षयवर नाथ पांडेय तथा संचालन राजेश कुमार पांडेय ने किया।