{"_id":"5b215f034f1c1b2b428b4a93","slug":"21528913667-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुसरे दिन भी कार्यालयों पर लटका रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुसरे दिन भी कार्यालयों पर लटका रहा ताला
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। लेखपाल संघ के समर्थन में जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट, विकास भवन, कृषि भवन, तहसील, आपूर्ति विभाग सहित आधा दर्जन कार्यालयों पर ताला लटका रहा। जिससे लोगों का काम प्रभावित रहा। वहीं दूसरी ओर लेखपालों के समर्थन में उतरे वाहन चालक संघ ने भी अधिकारियों का वाहन न चलाकर टीडी कालेज चौराहे पर जाम करते हुए बैरिया विधायक के भतीजे पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया।
लेखपाल संघ के समर्थन में जहां कलेक्ट्रेट मीनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट के सभी कक्षों पर दूसरे दिन भी ताला बंद रखा। वहीं विकास भवन कर्मचारी संघ के मंत्री अविनाश उपाध्याय के नेतृत्व में विकास भवन पर बैरिया विधायक के भतीजे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तालाबंदी की गई। इस मौके पर अविनाश उपाध्याय ने कहा कि विकास भवन से संबंधित कोई भी कार्यालय नहीं खुलेगा जब तक विधायक के भतीजे की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि 12 जून से ही जनपद के किसी ग्राम पंचायत में कोई कार्य नहीं हो रहा है। यह तब तक चलेगा जब तक कि विधायक के भतीजे को गिरफ्तार कर पुलिस चालान नहीं कर देती है।
विकास भवन में बैठक के बाद सभी कर्मचारी जुलूस की शक्ल में राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय, माडल तहसील, चकबंदी विभाग, रजिस्ट्री कार्यालय, जिलापूर्ति विभाग, आबकारी विभाग, जिला उद्योग विभाग, आईसीडीएस, नजारत, प्रोवेशन, नलकूप विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को बंद कराया गया। इसके बाद सभी विभागों के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता बलवंत कुुमार सिंह ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के सभी कार्यालय अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। जब तक हम आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होती तब तक कार्यालय बंद रहेंगे। कलेक्ट्रेट मीनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने चेताया कि जिला प्रशासन इसे गंभीरता से ले अन्यथा की स्थिति में हम जिले के सभी कार्यालयों को बंद कराएंगे। इस मौके पर वाहन चालक संघ अध्यक्ष अनिल सिंह, रामपूजन राम, निर्भय नारायण सिंह, गौरीशंकर राम, जयशंकर प्रजापति, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।