{"_id":"59f7623b4f1c1bf3538ba198","slug":"21509384763-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा गांव चार विकेट से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा गांव चार विकेट से विजयी
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। मनियर इंटर कालेज के मैदान में आयोजित स्व. सत्येन्द्र बहादुर सिंह उर्फ ननकुली सिंह के स्मृति में बलिया चैंपियंस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। मैच राजा गांव खरौनी व हेल्थ क्लब मनियर के बीच खेला गया। जिसमें राजागांव की टीम चार विकेट से विजयी रही।
मैच का उद्घाटन इंटर कालेज के उपप्रबंधक कुंवर विजय सिंह ने फीता काट खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। शांति के प्रतीक सफेद कबूतर छोड़कर खेल की शुरुआत कराई। टास जितकर बल्ले बाजी करने उतरी मनियर की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 55 रन वनाकर सिमट गई। जवाब में उतरी राजागांव की टीम ने निर्धारित ओवर से पहले छह: विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस तरह चार विकेट से राजागांव की टीम विजयी हुई। राजागांव की टीम के गोलू सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका में नीरज उपाध्याय, प्रवीण सिंह तथा उद्घोषक अखिलेश सिंह व स्कोरर संघर्ष तिवारी रहे। कार्यक्रम के आयोजक पंकज उपाध्याय ने आभार जताया। कार्यक्रम में अवनीश मिश्रा, असलम शेख, शमीउल्लाह का योगदान सराहनीय रहा।