फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   21 youth participated in letter writing

पत्र लेखन में 21 युवाओं ने किया प्रतिभाग

Sun, 13 Mar 2022 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
21 youth participated in letter writing
बलिया। भारतीय डाक विभाग के यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता-2022 का आयोजन 13 मार्च रविवार को किया गया। इसमें जिले के 9 से 15 साल के 21 युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में किसी प्रभावशाली व्यक्ति को पत्र लिखना था जिसमें उन्हें ‘जलवायु संकट पर क्यों और कैसे कार्यवाही करनी चाहिए’ विषय पर हिंदी या अंग्रेजी में अधिकतम 800 शब्दों में पत्र लिखना था। पोस्टमास्टर जनरल श्रीकृष्ण कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्रीय स्तर से तीन श्रेष्ठ प्रविष्टियों को परिमंडल स्तर पर भेजा जाएगा। परिमंडल स्तर पर पूरे प्रदेश से श्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों प्रथम 25 हजार, द्वितीय 10 हजार व तृतीय पुरस्कार पांच हजार के साथ ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहां से श्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मिलित करने हेतु डाक निदेशालय को भेजा जायेगा। राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों को प्रथम 50, द्वितीय 25 व तृतीय को 10 हजार का पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के श्रेष्ठ पत्र लेखन को स्विटजरलैंड में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के पास आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed