फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   21 measures suggested to the central government for Swachh Bharat Mission

स्वच्छ भारत मिशन के लिए केंद्र सरकार को सुझायें इक्कीस उपाय

Fri, 24 Apr 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
21 measures suggested to the central government for Swachh Bharat Mission
बलिया। स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण के लिये बन रही गाइडलाइन में केन्द्र सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से देशभर चुनिन्दा ग्राम प्रधानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम सुझाव लिया गया। इस क्रम में जलशक्ति मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अरुण बरोका ने गड़वार ब्लाक के रतसरकला ग्राम पंचायत की प्रधान स्मृति सिंह से वार्ता कर स्वच्छ भारत मिशन के लिये बन रही कार्य योजना के लिये सुझाव मांगे। इस दौरान सुश्री सिंह ने इक्कीस बिंदुओं पर सुझाव दिया। जिसके तहत शौचालय में अलग से टंकी का प्रोत्साहन राशि देने, शौचालय में महिलाओं के लिये अलग से सेनेट्री पैड्स निस्तारण के लिये भस्मक पंचायत निधि से लगाने, ग्राम पंचायतों में स्वच्छताग्राहियों की संख्या दो करने और उनको मानदेय देने का सुझाव दिया। इसके अलावा उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों को मानदेय देने, शौचालय लाभार्थियों को आधा शौचालय बन जाने के बाद ही पैसा देने, लाभार्थी द्वारा शौचालय का निर्माण नहीं कराने पर दंडित करने, शौचालय का प्रयोग नहीं करने वालों का चालान करने, शौचालयों का रखरखाव मनरेगा निधि से करने, पंचायत स्तर से एसएलडब्लूएम पर पंचायतनिधि से खर्च कर गोबर गैस संयत्र या खाद्य संयत्र लगाने, ग्राम प्रधानों, स्वच्छताग्राहियों, निगरानी समिति की ट्रेनिंग छह माह पर ब्लाक स्तर पर कराने का सुझाव दिया है। इसके अलावा उन्होंने जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय बनाने के लिये सरकारी भूमि उपलब्ध ना हो,वहां मोबाईल शौचालय उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed