फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   निदेशक को पत्र भेजकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

निदेशक को पत्र भेजकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

Fri, 19 Apr 2019 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
निदेशक को पत्र भेजकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
बेल्थरारोड। पिछले दिनों आई आंधी और बारिश के दौरान कई पेड़ टूट कर गिर गए। इस दौरान कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों के बार-बार कहने के बावजूद भी बिजली विभाग ने एक न सुनी। स्थिति यह है कि चार दिन बीत जाने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी असलम राही ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक को पत्र भेजकर शिकायत की है। कहा कि आंधी-पानी में विद्युत तार पर गिरे पेड़ के चलते बाधित विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की संबंधित अधिकारियों से मांग की गई लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, स्थानीय राजेश कुमार ने कहा कि आंधी-पानी के चलते कनेक्शन विच्छेद हो गया। वहीं स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि आपूर्ति चालू करने की एवज में धन की मांग की जा रही है। उधर, एसडीओ अखिलेश यादव ने बताया कि शीघ्र ही गड़बड़ी दुरुस्त कर आपूर्ति व्यवस्था बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed