फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हादसे को दावत दे रहा जर्जर विद्युत तार

हादसे को दावत दे रहा जर्जर विद्युत तार

Sun, 03 Mar 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
हादसे को दावत दे रहा जर्जर विद्युत तार
बांसडीह। आदर्श नगर पंचायत में विद्युत सप्लाई के जर्जर तार को बदलने के लिए दर्जनों बार आंदोलन लिखित शिकायत के बाद भी अब तक नहीं बदला गया है। इसके चलते बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर नगरवासियों में भारी आक्रोश दिख रहा है।
विज्ञापन

लगभग पांच व छह दशक पहले जब नगर में विद्युतीकरण हुआ था। उसी समय नगर पंचायत में नए तार व खंभे लगाया गए थे। उसके बाद नगर मे विधुत कनेक्शन दिन प्रति दिन बढ़ने लगे। इससे विद्युत तारों के ऊपर भी दबाव बढ़ता गया। इसके चलते विद्युत तार जर्जर होकर आए दिन टूट जाता है। इस पर विभाग के कर्मचारियों द्वारा तारों को बिना बदले ही उसी तार को जोड़कर किसी तरह विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाती है। विद्युत तार अब पूरी तरह से टुटकर जर्जर हो गए है। तार इतना जर्जर है कि टूटने के बाद जोड़ना भी मुश्किल हो गया है। जबकि इसके लिए विद्युत उपभोक्ताओं ने अनेकों बार लिखित शिकायत मौखिक शिकायत चक्का जाम करना धरना प्रदर्शन के साथ ही उपवास रहकर आंदोलन किया।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी अधिकारियों के तरफ से उपभोक्ताओं को सिर्फ आश्वासन ही मिला कि विद्युत तार को बदलने के लिए स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही पूरे नगर पंचायत के जर्जर विद्युत तार बदले जाएंगे। कस्बावासी अभिषेक कुुमार मिश्र, मूनजी कुमार, राजकुमार गुप्ता, मनोज साहू, धमन सिंह आदि लोगों जर्जर विद्युत तार से हमेशा कस्बा में हादसा बना रहता कि कब हवा के झोंके से विद्युत तार टूटकर किसी के ऊपर न गिर जाए। हमेशा इस बात को लेकर कस्बेवासी सहमे रहते है। कास्बासियों का कहना है कि सरकार द्वारा लोगों के सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 18 तथा नगर क्षेत्र के लिए 20 घंटे विद्युत सप्लाई देने का वादा अपना पूरा तो किया। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते सरकार की योजनाओं को पलीता लग रहा। इस बाबत अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि तार बदलने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नगर पंचायत के जर्जर विद्युत तारों को बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed