फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दस लाख से अधिक बच्चों को लगा एमआर टीका

दस लाख से अधिक बच्चों को लगा एमआर टीका

Fri, 18 Jan 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
दस लाख से अधिक बच्चों को लगा एमआर  टीका
बलिया। जनपद में चल रहे मीजल्स रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 14 जनवरी तक दस लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। जनपद में 12.3 लाख बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 10.5 लाख से अधिक बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि जनपद में अभी तक नगरा ब्लॉक में 1.08 लाख बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 1.03 लाख (95.44%) बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके अलावा बेरुआरबारी में 47,323 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 44,971 (95.03) प्रतिशत बच्चों का, रसड़ा ब्लॉक में 81,797 के सापेक्ष 76,679 (93.74) प्रतिशत बच्चों का, गड़वार ब्लॉक में 63,342 के सापेक्ष 57,936 (91.47) प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका हैं। वही बैरिया ब्लॉक में 69,966 के सापेक्ष 62,894 (89.89), पन्दह में 56,498 के सापेक्ष 50,531 (89.44), बेलहरी में 50,698 बच्चों के सापेक्ष 44,974 (88.71), नवानगर में 68,636 बच्चों के सापेक्ष 60868 (88.68%), बेल्थरारोड ब्लॉक में 98,520 बच्चों के सापेक्ष 87,249 (88.56) बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका हैं और ब्लाकों में भी 75 से 80 प्रतिशत के करीब टीकाकरण किया जा चुका हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय यादव ने कहा कि इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने एवं शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु बेहद प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण 100 प्रतिशत किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों ने पूर्व में टीकाकरण सत्र चलाने से इनकार कर दिया था, उनमें भी टीकाकरण के सत्र दोबारा से आयोजित किये जा रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed