{"_id":"5c1698a4bdec2257311065fd","slug":"201544984740-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के प्रधानमंत्री को सिर्फ सवा सौ करोड़ देशवासियों की चिंता: उपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के प्रधानमंत्री को सिर्फ सवा सौ करोड़ देशवासियों की चिंता: उपेंद्र
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वार। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को नि:शुल्क पांच लाख तक की सीमा तक इलाज के लिए अधिकार पत्र का वितरण समारोह रविवार को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़वार परिसर में आयोजित की गई। राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा लाभार्थियों को अधिकार पत्र वितरित किया गया।
आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री तिवारी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री की कुर्सी पर एक ऐसे महापुरुष हैं, जिनको एक अरब 25 करोड़ भारत वासियों की चिंता है। वह नागरिकों के उत्थान व विकास के लिए 18 घंटा कार्य करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का प्रारंभ किया है उसी प्रकार युवावस्था प्रौढ़ावस्था व अंतिम संस्कार तक की चिंता की है। कहा कि गरीबों का इलाज हमारा मिशन रहा है और आजीवन संकल्प है कि जब तक क्षमता रहेगी इलाज के अभाव में किसी गरीब को मरने नहीं दिया जाएगा। कहा कि बलिया जनपद में जिला चिकित्सालय एवं नौ अन्य निजी चिकित्सालयों में इस योजना के अंतर्गत इलाज की सुविधा है। योजना के तहत लाभार्थी देश के किसी कोने में इलाज करा सकता है। कहा कि जनपद में अभी तक एक भी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नहीं है। शासन स्तर एवं निजी चिकित्सा उद्यमियों से वार्ता कर उच्च स्तर का अस्पताल खुलवाने का प्रयास किया जाएगा।