फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हर हाल में नगर रहे हरा-भरा : सर्वदमन

हर हाल में नगर रहे हरा-भरा : सर्वदमन

Sun, 07 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हर हाल में नगर रहे हरा-भरा : सर्वदमन
बलिया। जनपद की समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति द्वारा चल रहे पर्यावरण संकल्प एवं महावृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को नगर स्थित महर्षि भृगु मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ छायादार पौधों का रोपण करके किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में भृगु शोध संस्थान में एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल ने कहा कि संस्था जिस लक्ष्य को लेकर चल रही है, उस लक्ष्य के तहत नगर को हरा-भरा बनाने का संस्था का सपना है और इस सपने को साकार करने में नगरवासियों का सहयोग मिल रहा है। पर्यावरण प्रदूषण से नगर को मुक्ति दिलाने में सहयोग के लिए छात्र सहायता समिति सदैव आभारी रहेगी।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्त ने कहा कि छात्र सहायता समिति का यह कार्य सराहनीय है, हर प्रकार का सहयोग करने के लिए हम सभी तैयार हैं। श्रीकांत राय ने कहा आज के परिवेश में जहां लोग अपनी सुख सुविधाएं एवं अर्थोपार्जन में लगे हुए हैं, वहीं छात्र सहायता समिति के लोगों द्वारा पर्यावरण उत्थान का कार्य सराहनीय है। संजय गुप्त ने कहा कि सौभाग्य से आज हमें वृक्ष लगाने का अवसर संस्था द्वारा प्रदान हुआ। इस अवसर पर मदन यादव, सोहन पटेल, राजेश कुमार, दिनेश शर्मा, संजय कुमार गुप्त, नीशू लाल श्रीवास्तव, धनंजय चैरसिया, राकेश जी गुप्त, बबलू जी, बालकृष्ण मूर्ति, लक्ष्मण यादव, राकेश वर्मा, शक्ति सिंह, चंदन सिंह, अमित कुमार, संजय उपाध्याय, सतीशचंद यादव, प्रदीप यादव आदि रहे। संचालन विकास कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed