फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सदर तहसील के समाधान दिवस पर 147 में 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारित

सदर तहसील के समाधान दिवस पर 147 में 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारित

Wed, 05 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील के समाधान दिवस पर 147 में 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारित
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मॉडल तहसील के सभागार में संपन हुआ। इसमें कुल 147 मामले आए जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण कराया गया। पेंशन, राशन कार्ड, विद्युत व राजस्व के मामले भी रहे। गड़वार थाना क्षेत्र से संबंधित मामले अधिक आए। डीएम ने सभी अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण कर पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एक-एक फरियादियों को सुना और उनकी शिकायत का त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। पिपराकला गांव के टुनटुन ठाकुर ने ग्राम समाज व आबादी की जमीन पर पट्टा संबंधी विवाद पर जिलाधिकारी ने एसडीएम व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। पटखौली निवासी बृजेश प्रताप सिंह ने मनरेगा एवं 14वें वित्त द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने को आवेदन दिया। इस पर डीएम ने सीडीओ व डीपीआरओ को एक कमेटी गठित कर जांच कराने के साथ दोषी मिलने पर कठोर कार्यवाही करने को कहा। इसके अतिरिक्त पुलिस से संबंधित कई मामले आए। एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को तत्काल कार्रवाई कर निस्तारण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। तहसील समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली, एसडीएम अश्विनी श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी एके पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी आदि रहे।
विज्ञापन

सिकंदरपुर। तहसील सभागार में मंगलवार को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 40 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान मौके पर एक भी मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। संबंधित प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को मौके पर ही दे दिया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण समय से कर दिया जाय। नहीं तो लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र प्रताप सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed