फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नकल माफियाओं के तिलिस्म को तोड़ना नमुमकिन

नकल माफियाओं के तिलिस्म को तोड़ना नमुमकिन

Mon, 05 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
नकल माफियाओं के तिलिस्म को तोड़ना नमुमकिन
बैरिया। बोर्ड परीक्षा शुरू होने में एक दिन शेष है। प्रशासन के नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के दावों को नकल माफिया भेदने में जुट गए हैं। लोगों का मानना है कि तमाम कोशिशों के बाद भी नकल माफियाओं के तिलिस्म को तोड़ना नामुनकिन है। क्षेत्र के आचार्य कृपलानी इन्टर कालेज जमालपुर, सुदिष्टबाबा इन्टर कालेज रानीगंज,दलनछपरा इन्टर कालेज सहित आधे दर्जन से अधिक कालेजों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी के सामने अभी से रिहर्सल भी शुरु हो गई है। आखिर किस तरीके से बच कर व्यवस्था की जाय कि कापियां भी हल हो जाय और पकड़ में भी न आ पाएं। जिन परीक्षार्थी की कापी लिखने की व्यवस्था होगी उक्त छात्र अपने कमरे में जैसे-तैसे प्रश्न हल करते रहेंगे। जबकि परीक्षार्थी की कापी दूसरे स्थान पर एक कमरे में बाहर से आये तेजतर्रार लड़के लिखेंगे। इसके लिए मोटी रकम वसूली जाएगी। इसमें केन्द्र व्यवस्थापक से लेकर सभी की मिलीभगत होगी। इस बाबत उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुपालन में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी। नकल की तो कोई गुंजाइश ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed