{"_id":"5a3015554f1c1b0d698c18ef","slug":"201513100629-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने महाविद्यालयों पर लगाई मजिस्ट्रीयल ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने महाविद्यालयों पर लगाई मजिस्ट्रीयल ड्यूटी
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर 2017-18 की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कॉलेजवार अधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी कॉलेज पर शांति व्यवस्था व नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराएंगे।
सतीश चंद कालेज पर जिला बचत अधिकारी हरेंद्र ओझा, टीडी कालेज पर सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय, कुंवर सिंह महाविद्यालय पर जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त शिवलाल, अमरनाथ मिश्र डिग्री कालेज दूबेछपरा पर खादी ग्रामोद्योग अधिकारी शिवकुमार, देवेंद्र डिग्री कॉलेज बेल्थरारोड पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन गिरि को बतौर मजिस्ट्रेट लगाया है। इसी प्रकार फुलेहरा स्मारक महाविद्यालय रसड़ा पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश यादव, रमाशंकर डिग्री कॉलेज उधरन के लिए दिनेश राय, रामकरण डिग्री कॉलेज भीमपुरा नं-1 पर एक्सईएन बाढ़ दिलीप चतुर्वेदी, नरहेंजी महाविद्यालय नरहीं पर बीडीओ रसड़ा रामआशीष, बाबा रामदल सूरजदेव महाविद्यालय माधोपुर पकवाइनार पर बीडीओ गड़वार प्रभात सिंह, फतेहबहादुर सिंह शिवशंकर सिंह महाविद्यालय ससना बहादुरपुर बेल्थरा के लिए बीडीओ सीयर पीएन त्रिपाठी की मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई है। डीएम ने बताया कि जननायक यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षा 2017-18 मंगलवार से प्रारम्भ हो गयी है, जो 21 दिसम्बर तक पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक होगी। जबकि काशी विद्यापीठ की तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षा भी 21 दिसम्बर तक दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी।