फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2.50 crore approved for development of Krishi Vigyan Kendra

कृषि विज्ञान केंद्र को विकास के लिए 2.50 करोड़ स्वीकृत

Thu, 30 Sep 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
2.50 crore approved for development of Krishi Vigyan Kendra
नरहीं। कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रकाश शाही और आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति डा. विजेंद्र सिंह ने बुधवार शाम कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव का निरीक्षण किया। इस दौरान किसान गोष्ठी भी हुई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव ने अतिथियों का स्वागत किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र को और सृदृढ़ करने को कहा। डा. विजेंद्र सिंह ने किसानों से केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली। टुनटुन यादव ने बताया कि केंद्र से मशरूम की जानकारी लेकर गत पांच वर्षों से मशरूम उत्पादन कर रहा हूं। प्रतिवर्ष 3-4 लाख की आमदनी होती है। विमला देवी सोहांव ने बताया कि केंद्र से प्रशिक्षण लेकर नमकीन, आचार, आदि बनाकर प्रतिमाह 1000-1500 रुपये कमा लेती हूं। ज्योति कुमारी ने बताया कि पोषण वाटिका लगाकर सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं। कुलपति ने बताया कि इस केंद्र के विकास के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत 2.5 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इससे बाउंड्री, एकीकृत फसल प्रणाली का कार्य होगा। इसमें फलों, सब्जियों की नर्सरी के लिए पाली हाउस बनेगा। फसल अवशेष प्रबंधन योजना भी केंद्र पर अगले वित्तीय वर्ष से लागू होगी। केंद्र के अध्यक्ष प्रो. रविप्रकाश मौर्य ने समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि बाउंड्रीवाल न होने से नीलगाय, छुट्टा मवेशियों का खतरा है। कृषि यंत्रों का अभाव है। स्टाफ की संख्या भी आधी है। संचालन डा. प्रेमलता श्रीवास्तव ने किया। केंद्र के वैज्ञानिक डा. सोमेन्द्र नाथ, डा. मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed