{"_id":"6a933fcc96ce23e3b4011e73","slug":"1962-team-arrived-in-response-to-a-call-and-treated-an-injured-monkey-ballia-news-c-190-1-ana1001-171662-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक कॉल पर पहुंची 1962 टीम, घायल बंदर का किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक कॉल पर पहुंची 1962 टीम, घायल बंदर का किया उपचार
विज्ञापन
बलिया। सड़क हादसे में घायल होकर बंदर को लोगों के प्रयास से बचा लिया गया। शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिलते ही 1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घायल बंदर का प्राथमिक उपचार किया।
सागरपाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक बंदर घायल हो गया था। वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1962 पर दी। सूचना मिलते ही मोबाइल वेटरिनरी यूनिट की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. विश्वामित्र पाठक ने घायल बंदर की जांच की और उसकी स्थिति के अनुसार आवश्यक उपचार किया। उनके साथ सहायक सोनू और पायलट ओमप्रकाश मौजूद रहे।
डॉ. विश्वामित्र पाठक ने बताया कि दुर्घटना में घायल पशु को समय पर उपचार मिलना बेहद जरूरी होता है। थोड़ी सी देरी से उसकी स्थिति गंभीर हो सकती है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर उपचार उपलब्ध कराया। ग्रामीणों ने भी 1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट की त्वरित सेवा की सराहना की। लोगों का कहना है कि गांव और ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की आपातकालीन पशु चिकित्सा सेवा जरूरतमंद पशुओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।