फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लोकतंत्र में मतदान एक राष्ट्रीय पर्व: डा. भोला

लोकतंत्र में मतदान एक राष्ट्रीय पर्व: डा. भोला

Thu, 09 May 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र में मतदान एक राष्ट्रीय पर्व: डा. भोला
बलिया। पं. केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय, रामपुर उदयभान के प्रांगण में गुरुवार को साहित्यकार डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इसमें लोगों से मतदान की अपील की र्गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक राष्ट्रीय पर्व है जिसमें हम सबको सहयोग करना चाहिए। मतदान के दिन सभी कार्यो को दरकिनार करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। कहा कि मतदान करते समय जाति, धर्म एवं व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित व देशहित में मतदान कर प्रतिनिधि का चयन करना चाहिए। वहीं, हरेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि जब तक सारे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, तब तक शम प्रतिशत मतदान पूर्ण नहीं हो सकेगा। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में समस्त मतदाताओं से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर ममता सिंह, रश्मि पाल, निशा मिश्रा, वंदना मिश्रा, अर्चना सिंह, स्नेहा गुप्ता, अदिति मिश्र, नीरज कुमार, सत्यम ठाकुर, अमेय तिवारी, अथर्व वर्मा, अक्षज तिवारी आदि मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष राजकुमार मिश्र ने आगंतुको के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed