फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक दिसंबर को छह केंद्रों पर होगी मतगणना

एक दिसंबर को छह केंद्रों पर होगी मतगणना

Fri, 24 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
एक दिसंबर को छह केंद्रों पर होगी मतगणना
बलिया। जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने नगर पालिका व नगर पंचायतों के मतगणना स्थल का निर्धारण करते हुए प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी है। मॉडल तहसील सदर में नगर पालिका बलिया व नगर पंचायत चितबड़ागांव की मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील मतगणना स्थल के प्रभारी अधिकारी बीएसए संतोष कुमार राय होंगे। इसके अलावा सहायक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी मोतीचंद चौरसिया व सहायक कार्मिक संजय कुमार, अब्दुल अव्वल, अजीत पाठक व सतेन्द्र राय होंगे। नगर पंचायत चितबड़ागांव के सहायक प्रभारी अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार तथा सहायक कार्मिक अम्बरीश तिवारी व मनोज चौबे होंगे। नगर पालिका रसड़ा के लिए रसड़ा तहसील तहसील प्रांगण को मतगणना स्थल बनाया गया है और इसके प्रभारी अधिकारी डीसी मनरेगा यूके पाठक, सहायक प्रभारी अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा व सहायक कार्मिक सुरेन्द्र चौहान तथा नागेन्द्र सिंह होंगे। नगर पंचायत बांसडीह, सहतवार, रेवती व मनियर के लिए बांसडीह इंटर कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया गया है। इस मतगणना स्थल के प्रभारी अधिकारी डीडीओ शशिमौलि मिश्रा होंगे।
विज्ञापन

बांसडीह नगर पंचायत के सहायक प्रभारी अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार तथा सहायक कार्मिक सुनील कुमार गुप्ता व एहसानुल हक होंगे। सहतवार के सहायक प्रभारी अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार तथा सहायक कार्मिक नारायण जी यादव व धर्मेंद्र वर्मा, रेवती के सहायक प्रभारी अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी एसएन त्रिपाठी तथा सहायक कार्मिक अरुण पांडेय व दिनेश वर्मा एवं मनियर के सहायक प्रभारी अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता तथा सहायक कार्मिक राघवेन्द्र प्रताप व शंभू नाथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत सिकंदरपुर की मतगणना सिकंदरपुर तहसील प्रांगण में होगी। इसके प्रभारी अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बब्बन मौर्या, सहायक प्रभारी अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह तथा सहायक कार्मिक दयाशंकर व ओमप्रकाश यादव होंगे। नगर पंचायत बेल्थरारोड की मतगणना जीएमए इंटर कॉलेज बेल्थरोड पर होगी और इसके प्रभारी अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी इनाम असरफ सिद्दीकी होंगे। सहायक प्रभारी अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह तथा सहायक कार्मिक देवेन्द्र वर्मा व शैलेन्द्र प्रताप यादव होंगे।

बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज को बैरिया नगर पंचायत का मतगणना स्थल बनाया गया है और प्रभारी अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी हेमंत कुमार होंगे। इसके सहायक प्रभारी अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत मिश्रा तथा सहायक कार्मिक भरत गुप्ता व पवन लाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed