फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   क्रय केंद्र से किसान लौटा तो एफआईआर

क्रय केंद्र से किसान लौटा तो एफआईआर

Tue, 31 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र से किसान लौटा तो एफआईआर
बलिया। धान की बुधवार से ऑनलाईन खरीद शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर इसकी तैयारियों की समीक्षा की। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों से पूछा कि खरीद से जुड़े सम्बन्धित संसाधन तैयार है या नहीं ? उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रय केंद्र की कमी से कोई किसान क्रय केंद्र से वापस लौटा तो सीधे एफआईआर दर्ज करा दिया जाएगा।यह भी साफ किया कि खरीद के बाद समय से किसान को भुगतान दिया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि खरीद से पहले हर केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरे की उपलब्धता हो। उन्होंने कहा कि कम से कम एक हप्ते बाद यानि 7 नवम्बर के बाद खरीद के रफ्तार में इजाफा होना चाहिए। क्रय केंद्रों पर नामित अधिकारी औचक निरीक्षण भी करेंगे। जहां लापरवाही सामने दिखी वहां के प्रभारी पर कार्रवाई भी सुनिश्चित कराई जाएगी। इससे पहले डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी ने खरीद की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर या जानकारी के लिए किसान कंट्रोल रूम को फोन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने समस्त किसानों से भी अपील किया है कि धान को काटने-पीटने के बाद सुखा भी लें, ताकि खरीद के समय क्रय केंद्र पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना नही करना पड़े। उन्होंने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को भी अपने क्षेत्र में इसका प्रचार प्रसार करवाने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 84 क्रय केंद्र संचालित हैं। इसमें विपणन की हाट शाखा के 14, पीसीएफ के 28 केंद्र, एग्रो के 6, भारतीय खाद्य निगम व एनसीसीएफ के दो-दो, नैफेड के 7, कर्मचारी कल्याण निगम के 4 व एनसीएमएल के 21 क्रय केंद्रों पर धान की ऑनलाईन खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed