{"_id":"5c40b57fbdec22736c04b6e4","slug":"181547744639-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत समाधान शिविर में सैकड़ों ने लिया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत समाधान शिविर में सैकड़ों ने लिया लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के अखार गांव स्थित प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह के दरवाजे पर गुरुवार को विद्युत वितरण खंड चतुर्थ की देखरेख में विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने पंजीकरण कराकर नए कनेक्शन प्राप्त किए। दर्जनों लोगों ने सरचार्ज समाधान योजना के अंतर्गत छूट का लाभ लेकर बकाया विद्युत बिल भुगतान करने का आश्वासन दिया। दर्जनों लोगों का बिल संशोधन कर उनसे बकाया विद्युत बिल जमा कर छूट का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ अर्जुन राम ने बताया कि इस समय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दो किलोवाट तक के स्वीकृत भार वाले घरेलू एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं तथा किसानों के समस्त बकाया विद्युत बिल में प्रभावित 100 प्रतिशत सर चार्ज की माफी की जा रही है। यदि उपभोक्ता सरचार्ज को छोड़कर अपने मूलधन का 30 प्रतिशत 31 जनवरी 2019 तक जमा कर अपना पंजीकरण करा लेता है तो पंजीकृत उपभोक्ता को 15 दिन के अंदर आवश्यकतानुसार बिल का आवश्यक संशोधन कर सूचित किया जाएगा। इस अवसर पर अखार प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, अवर अभियंता सुनील पाल, बजाज एवं टी एंड एम के स्टाफ आदि उपस्थित रहे।