फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रदेश और देश की सरकारों से लोगों का मोहभंग

प्रदेश और देश की सरकारों से लोगों का मोहभंग

Tue, 08 Jan 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश और देश की सरकारों से लोगों का मोहभंग
बलिया। कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर संस्थान में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि मंडल जोन इंचार्ज बृजेश कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी बूथ लेबल स्तर के कार्यकर्ता अपने-अपने इलाके में अभी जुट जाएं। कहा कि अगर हमारा गठबंधन ठीक रहा तो हम प्रदेश में अधिक से अधिक सीटों पर फतह करेंगे।
विज्ञापन

जोन इंचार्ज गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार को आम जनता की सुविधाओं से कोई लेना देना नहीं है। केंद्र सरकार केवल झूठे वादों पर टिकी हुई है। जबकि देश की गरीब जनता सरकार के कथनी और करनी में अंतर को समझ चुकी है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर देश और प्रदेश सरकार की नाकामियां जनता के सामने रखे। पूरे प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। भ्रष्टाचार पहले से कई गुना बढ़ा है। ऐसे में लोग ऐसे सरकार से निजात पाना चाह रहे है। उन्होंने कहा कि जिले में कोई विकास कार्य नहीं कराए गए। जो कार्य पिछली सरकारों में कराए गए। उसमें भी रोड़ा अटकाया जा रहा है। इस मौके पर विनोद सेहरा, अरविंद कुमार, महफूज आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed