फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नगर मजिस्ट्रेट ने एसओ की लगाई क्लास

नगर मजिस्ट्रेट ने एसओ की लगाई क्लास

Fri, 14 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट ने एसओ की लगाई क्लास
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के जमालपुर कला (माधोपुर) गांव निवासी एक बेसहारा महिला का मड़हा और करकट गांव के लोगों द्वारा पुलिस की मिलीभगत से हटाने के मामले में पीड़िता ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट डा. विश्राम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट ने बांसडीहरोड एसओ को तत्काल फोन मिलाकर फटकार लगाते हुए उसका मड़हा लगवाकर पीड़िता को स्थापित कराने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के जमालपुर कला (माधोपुर) गांव निवासी पिंकी पत्नी लालजी भर ने आरोप लगाया है कि उसकी आबादी की जमीन में मड़हा और करकट लगा हुआ है। जिसके लिए गांव के लोग उसे हमेशा परेशान करते रहते हैं। इसकी शिकायत तहसील दिवस पर जिलाधिकारी से की थी। जिसपर डीएम के आदेश पर ही कुछ लोगों ने जबरिया हटा दिया। इसके साथ बंधी भैंस को भी खोलकर खदेड़ दिया। मना करने पर गांव के बदमाशों ने उसे मारा-पीटा। बताया कि जिस जमीन पर मकान है। वह जमीन बसगित की है। इस प्रकरण में तहसील दिवस पर ही डीएम के निर्देश पर तहसीलदार सदर ने पिंकी के पक्ष में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी थी। जिसके बावजूद दबंगों ने उसके मड़हा व करकट को उजाड़कर फेंक दिया। जबकि जमीन पर बंधी भैंस को भी भगा दिया गया। इस मामले में नगर मजिस्ट्रेट डा. विश्राम ने पीड़ित महिला के मामले तत्काल मड़हा डलवाने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया है। कहा कि इस प्रकरण में अगर पीड़िता पुलिस के खिलाफ शिकायत करती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed