{"_id":"5b96bd3d867a557ffd3686da","slug":"181536605501-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरहीं (बलिया)। थाना क्षेत्र के भरौली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर करीब दो माह पहले एक युवक का शव बरामद होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। नरहीं पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया दो की तलाश जा रही है।
भरौली के बघौना खुर्द मौजे में शराब की दुकान के पास 18 जुलाई की सुबह बक्सर जिले के नगपुरा गांव का निवासी मनोज तिवारी की लाश मिली। पुलिस पहुंची तो आसपास के घरों की महिलाओं ने बताया कि देेर शाम किसी बात को लेकर सेल्समैन आपस में भिड़ गए थे। इसी बीच बिहार से आकर दुकान के पीछे शराब पी रहे तीन युवकों ने झगड़ा को शांत कराना चाहा तो सेल्समैनों ने इनकी पिटाई कर दी। इसमें एक युवक का सिर फट गया और एक का हाथ भी टूट गया। झगड़ा शांत कराने में शामिल एक युवक सेल्समैनों की पिटाई से बेहोश होकर दुकान के सामने ही गिर गया था। रास्ते से गुजर रहे अमांव गांव निवासी एक युवक ने तत्कालीन एसओ के मोबाइल पर घटना की जानकारी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। दूसरे दिन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि मौत सिर पर चोट लगने से हुई है।
मृतक के भाई की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच एएसपी को दी और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। नरहीं के एसओ ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि घटना में जितेंद्र चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी नवकापुरा थाना कोतवाली गाजीपुर, बहादुर चौधरी पुत्र शोधन चौधरी निवासी ददरीघाट थाना कोतवाली गाजीपुर, राहुल रावत पुत्र प्यारेलाल रावत निवासी कोटला घाट, थाना कोतवाली गाजीपुर अभियुक्त हैं। सेल्समैन संत कुमार ने बताया कि यही तीनों लोग घटना के दिन बक्सर बिहार वाले लोगों को मारने में शामिल थे। जिसको आधार मानकर पुलिस ने जितेंद्र चौहान को भरौली स्थित सोन होटल के सामने से गिरफ्तार किया। जितेंद्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में तेज बहादुर सिंह के साथ कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल शिवाजी तोमर रहे।