{"_id":"5abfc1d34f1c1bf5618b4bb8","slug":"181522516435-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन नहीं चाहता की राम मंदिर न बने: रामगोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन नहीं चाहता की राम मंदिर न बने: रामगोविंद
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भाजपा के लिए राम मंदिर वोट का हथियार है, जबकि हम लोगों के लिए राम आस्था का केंद्र है। जब चुनाव आता है तो भाजपा विकास का मुद्दा छोड़कर राम मंदिर को लेकर आ जाती है और वोट बैंक बटोरने का काम करती है। मामला सर्वोच्च न्यायालय में है तो उसका इंतजार करें या दोनों पक्ष बैठकर इसका हल निकालें। लेकिन भाजपा राजनीतिक रोटी सेकने का काम कर रही है। यह बातें नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने नगर स्थित आवास पर शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास करने के बजाय पिछली सरकारों की योजनाओं की जांच कराने में उलझी हुई है और विपक्ष को बदनाम करने में लगी हुई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। वर्ष 2014 में केंद्र की सरकार ने आमजन के बीच जो वादे किए थे। उनमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए। कहा कि विदेश से कालाधन लाएंगे और गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये भेजे जाएंगे। कालाधन तो नहीं आया, लेकिन जनता की गाढ़ी कमाई उनके करीबी लेकर विदेश जरूर भाग गए। झूठ बोलने में भाजपा जैसा कोई भी नहीं है।