फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अफसर का स्थानांतरण फिर जिले में काट रहा चांदी

अफसर का स्थानांतरण फिर जिले में काट रहा चांदी

Sun, 24 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
अफसर का स्थानांतरण फिर जिले में काट रहा चांदी
बलिया। दूरसंचार विभाग के मंडल अभियंता का स्थानांतरण बीते दिनों मुख्य महाप्रबंधक बीएसएनएल लखनऊ ने कर दिया। स्थानांतरण के बाद भी आज भी कई माह से वह अधिकारी जिले में काम कर रहा है। इसको लेकर जहां कर्मचारियों एवं ठेका मजदूरों में असंतोष पनप रहा है। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर इस प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बताया कि मंडल प्रबंधक बलिया के स्तर से विभाग में लूटपाट कर भ्रष्टाचार पैदा किया जा रहा है। मंडल प्रबंधक जिले में लगभग एक साल पहले पदभार ग्रहण किया था। उक्त अधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही बलिया दूर संचार जिले की संचार व्यवस्था एवं रेवेन्यू गिरती जा रही है। उनका स्थानांतरण मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ के स्तर से 10 अक्टूबर 2017 को कर दिया गया था। बावजदू इसके अभी भी मंडल प्रबंधक कर्मचारियों का शोषण एवं उत्पीड़न करने में लगे हुए है। डरे सहमे कर्मचारी इसकी शिकायत भी किसी से नहीं कर पा रहे है। आरोप लगाया है कि जब ये आजमगढ़ जिला के दूरभाष केंद्र मुबारकपुर में तैनात थे उस समय दूरभाष केंद्र से अलग लाइन चोरी से खींचकर मकान में अपना अलग एक्सचेंज चलाते थे। इसके बाद भी आला अफसरों की कृपा पर अभी तक जिले में पांव जमाए हुए हैं। उन्होंने इस प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
दूरसंचार विभाग के टीडीएम एसबी पटेल ने बताया कि मंडल अभियंता रामसूरत प्रजापति का स्थानांतरण दो माह पहले किया गया है। अब तक उन्हें विभागीय कामकाज के चलते कार्यमुक्त नहीं किया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जएगा। मंडल अभियंता के खिलाफ जांच के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed