फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   100 दिन बाद भी रुला रही बिजली

100 दिन बाद भी रुला रही बिजली

Tue, 04 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
100 दिन बाद भी रुला रही बिजली
बलिया। योगी सरकार के 100 पूरे होने के बाद भी जिले में बिजली की आपूर्र्ति दुरुस्त नहीं हो सकी है और उमस व गर्मी से लोग बेहाल हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक आपूर्ति चरमराई हुई है। विभाग कागजी खानापूर्ति कर रोस्टर के अनुसार आपूर्ति का दावा कर अपनी पीठ थपथपा रहा है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद सबसे अधिक फोकस बिजली की आपूर्ति पर किया। सरकार ने सरकार ने जिला मुख्यालय को 24, तहसील मुख्यालयों को 20 और ग्रामीण इलाकों के लिए 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित किया। लेकिन सरकार के 100 दिन पूरा होने के बाद भी किसी भी इलाके में लोगों को रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। हालांकि शुरुआत में तो आपूर्ति कुछ ठीक रही लेकिन ज्यों-ज्यों समय बीतते गए त्यों-त्यों आपूर्ति की हालत बदतर होती गई। हालत यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। शहर में कटौती और बार-बार ट्रिपिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि शहर के चौक, आर्यसमाज रोड, शास्त्री नगर, बड़ा गड़हा, बनकटा, एलआईसी रोड, मालगोदाम रोड आदि मुहल्लों में रात में घंटो कटौती करना आम बात हो गई है। सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर और कोटवां नारायनपुर स्थित उपकेंद्र से जुड़े तीन दर्जन गांवों में आए दिन बिजली गायब रहती है। पिछले तीन दिनों से शहरवासियों को 10 से 12 घंटे तक की ही आपूर्ति हो रही है और बिजली के आने-जाने का सिलसिला लगातार चलता है। ग्रामीण इलाकों में पांच से सात घंटे की ही आपूर्ति मिल पा रही है और वह भी लगातार नहीं।
विज्ञापन


विद्युत सबस्टेशन के लिए चिह्नित जमीन का लिया जायजा
बलिया। बेल्थरा रोड क्षेत्र में बेहतर विद्युत आपूर्ति के उद्देश्य से प्रस्तावित 132/33 विद्युत सबस्टेशन के लिए चिह्नित जमीन का जायजा जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने लिया। उन्होंने एसडीएम सुशील श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि इस जमीन से संबंधित कागजात को बकायदा देख लें कि किसी प्रकार की बाधा तो नही है। इस संबंध में और भी कई जरूरी दिशा निर्देश बिजली विभाग के एसडीओ व जेई को दिया। इस दौरान सीडीओ संतोष कुमार आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed