फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अगलगी में आधा दर्जन झोपड़ियां राख, महिला झुलसी

अगलगी में आधा दर्जन झोपड़ियां राख, महिला झुलसी

Thu, 11 Apr 2019 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
अगलगी में आधा दर्जन झोपड़ियां राख, महिला झुलसी
अगलगी में 6 झोपड़ियां जली, चार पशु की मौत, महिला झुलसी
विज्ञापन

बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के आमघाट गांव स्थित दलित बस्ती में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से छह झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसमें गृहस्थी के सामान, जेवरात आदि जल गए। एक गाय एवं तीन बकरियों की झुलसने से मौत हो गई जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलसी है। सामान को बचाने के प्रयास में एक महिला भी झुलस गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
आमघाट गांव स्थित दलित बस्ती के सभी घरों के सदस्य गुुरुवार की सुबह खेतों में गेहूं की कटाई करने गए हुए थे। इसी बीच हीरालाल राम की झोपड़ी में किसी कारण से आग लग गई और लपटें निकलने लगीं। जब तक गांव के लोग कुछ करते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की झोपड़ियों को भी आगोश में ले लिया। अगलगी में हीरालाल राम की दो झोपड़ी, नगदी 20 हजार, टीवी, सोने चांदी के जेवरात के साथ ही एक गाय की झुलस कर मौत हो गई। जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। राजकुमार की एक झोपड़ी सहित 30 हजार नगदी के अलावा तीन बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बस्ती की फुलझरिया देवी पत्नी मोहन राम की एक झोपडी, पांच हजार नगद, सुधा पत्नी मुन्ना राम की एक झोपड़ी, साईकिल तथा छह हजार नगदी के साथ ही एक भैंस गम्भीर रूप से झुलस गई। जबकि सुदर्शन राम व सरली देवी की एक-एक झोपड़ी व उसमें रखे सामान जल कर राख हो गए। आग बुझाने व सामानों को बचाने के प्रयास में पार्वती देवी (40) गंभीर रुप से झुलस गई। गांव के लोगों ने पार्वती को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed