फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   महिला अस्पताल के कनिष्ठ लिपिक का कार्यभार निरस्त

महिला अस्पताल के कनिष्ठ लिपिक का कार्यभार निरस्त

Thu, 07 Mar 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल के कनिष्ठ लिपिक का कार्यभार निरस्त
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने जिला महिला चिकित्सालय में 16 फरवरी 2019 को कूट रचित कागजात प्रस्तुत कर कार्यभार ग्रहण करने वाले कनिष्ठ सहायक अतुल कुमार श्रीवास्तव को पद से हटा दिया। महिला चिकित्सालय में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम ने तीन मार्च को सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला द्वारा दी गई शिकायती पत्र पर की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने पत्र में उल्लेख किया है कि कनिष्ठ लिपिक अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा 16 फरवरी 2019 को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय को प्रार्थना पत्र दिया गया कि वे अपनी मां के इलाज के लिए अवकाश पर थे। अवकाश के उपरांत 16 को कार्य पर उपस्थित हूं तथा उपयुक्त अवधि का अर्जित अवकाश स्वीकृत कर वेतन भुगतान कराया जाय। जिस पर महिला सीएमएस द्वारा अतुल कुमार श्रीवास्तव को बिना किसी आदेश के कार्यभार ग्रहण करा दिया गया, जो नियम के खिलाफ है। उल्लेख है कि अतुल कुमार के संबंध में विशेष सचिव, उप्र शासन द्वारा एक फरवरी 2019 के शासनादेश में न तो सीएमएस, जिला महिला चिकित्सालय, बलिया के लिए और न ही जिलाधिकारी बलिया के लिए उसमें कोई निर्देश दिया गया है। इसके अलावा निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के द्वारा महिला सीएमएस को अतुल कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ लिपिक का स्थानांतरण निरस्त करने के लिए कोई निर्देेश दिया गया है। बावजूद अतुल कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ लिपिक को जिला महिला चिकित्सालय में 16 फरवरी को पुन: योगदान स्वीकार किया गया है, जिसे निरस्त किया जाता है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिला महिला चिकित्सालय में 19 वर्षों तक तैनात रहने वाले कनिष्ठ सहायक का स्थानांतरण निदेशक प्रशासन द्वारा आठ माह पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के अधीनस्थ हुआ था। लेकिन उन्होंने अभी तक नवीन तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। बल्कि कूट रचित ढंग से प्रार्थना पत्र महिला सीएमएस के समक्ष प्रस्तुत कर 16 फरवरी को कार्यभार ग्रहण कर लिया था। जिसकी जानकारी होने पर सदर विधायक ने डीएम से शिकायत की। वहीं अमर उजाला में कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ खबर प्रकाशित हुई। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कनिष्ठ लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई की। बता दें कि कनिष्ठ सहायक पर 1244996 रुपये गबन करने का आरोप है। जिसकी पुष्टि डीएम द्वारा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा की जांच में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed