{"_id":"5c7c1558bdec224b6317c80f","slug":"171551635800-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया ने देखा हमने दुश्मन के घर में घुसकर आतंकवादियों का कैंपा उड़ाया : स्वाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया ने देखा हमने दुश्मन के घर में घुसकर आतंकवादियों का कैंपा उड़ाया : स्वाति
विज्ञापन
बैरिया। सोनबरसा में लगभग चार करोड़ की लागत से बने कृषि मंडी समिति का लोकार्पण प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने रविवार को किया। मंडी समिति का लोकार्पण होने से किसान खुश हैं।
किसानों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि इस मंडी में काम शुरू होने से किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। मैं यहां की बेटी हूं, यहां की समस्याओं को जानती हूं। यहां का विकास करने में कभी पीछे नहीं रहूंगी। इस क्षेत्र में सब्जी का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। मंडी में लाकर किसान अगर अपना उत्पादन बेचेंगे तो उन्हें इसका पूरा लाभ मिलेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि यहां बने दुकानों का जल्द आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देश दे दिया है।
अगर इस मंडी समिति से अच्छा लाभ होता है तो इसे अपग्रेड करके नवीन कृषि मंडी में तब्दील कर दिया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो उन्होंने जनता के बीच कहा था कि मैं किसी को छेड़ूंगा नहीं और कोई छेड़ा तो उसे छोड़ूंगा नहीं, उसको कर दिखाया। उन्होंने सेना व मोदी दोनों को इस साहसिक कार्य के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि दुनिया ने देखा हमने दुश्मन के घर में घुसकर आतंकवादियों के कैंप को उड़ाया। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंहं ने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए द्वाबा में मंत्री स्वाती सिंह का पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने नरदरा, दतहां व भुसौला में बोल्डर का कार्य कराने की मांग की। इस मौके पर उप निदेशक मंडी निर्माण आजमगढ़ गिरधारी लाल, उप निदेशक प्रशासन व विपणन अमिताभ, अमिताभ उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह, बब्बन सिंह रघुवंशी, अवलेश सिंह, जयप्रकाश साहू, प्रेम कुमार गोंड, मंटू बिंद आदि रहे।