फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बालिका वर्ग में एकेडमी के छात्राओं ने मनावाया लोहा

बालिका वर्ग में एकेडमी के छात्राओं ने मनावाया लोहा

Sun, 04 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बालिका वर्ग में एकेडमी के छात्राओं ने मनावाया लोहा
बेल्थरारोड। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के प्रांगण में शनिवार को अंतर विद्यालयीय कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बालक-बालिकाओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन पर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट जोसेफ स्कूल भाटपार रानी के डायरेक्टर राय अब्राहम और एकेडमी के प्रिंसिपल सतीश दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत की। प्रतियोगिता के कबड्डी में बालक वर्ग में एकेडमी ने जोसेफ को पांच अंको से पराजित कर दिया। एकेडमी को 47 अंक प्राप्त हुए, जबकि सेंट जोसेफ को 42 अंकों से संतोष करना पड़ा। वहीं बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ की बालिकाओं ने 52 अंक प्राप्त किया। जबकि एकेडमी को 15 अंक मिलने से हार का सामना करना पड़ा। खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सेंट जोसेफ ने 15 अंक प्राप्त किए। वहीं बालिका वर्ग में एकेडमी ने 17 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठता सिद्ध की, जबकि जोसेफ की बालिकाएं 13 अंक ही जुटा सकी। डायरेक्टर अब्राहम और प्रिंसिपल दुबे ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर दामोदरदास, मनजीत कुमार, नीतू सिंह, अमर प्रताप सिंह, आनंद श्रीवास्तव, एसएन मिश्र, मुकेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed