फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मनरेगा मजदूरों को दिलाया जाए तत्काल बकाया मानदेय

मनरेगा मजदूरों को दिलाया जाए तत्काल बकाया मानदेय

Wed, 05 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों को दिलाया जाए तत्काल बकाया मानदेय
बलिया। अखिल भारतीय मनरेगा मजदूर रक्षक संघ के सदस्यों ने संजय बाब के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 13 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिसमें मनरेगा मजदूरों के बकाए मजदूरी का तत्काल भुगतान कराने की मांग रखी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मनरेगा मजदूरों से मजदूरी एवं काम के बदले अवैध रुप से वसूली करने वाले ग्राम प्रधानों तथा सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। प्रदेश के समस्त नागरिकों को राशन कार्ड तत्काल मुहैया कराया जाए। राजकीय सस्ते गल्ले की दुकान से अवैध रुप से राशन की बिक्री पर रोक लगाया जाए। प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में जनता से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रुप से किए जा रहे वसूली पर रोक लगाई जाए। सूबे के प्रत्येक जिले में पुलिस का भ्रष्टाचार निवारण थाना स्थापित किया जाए। इस मौके पर बब्लू, विकास, तेजनारायण, डा. प्रदीप, ओमप्रकाश यादव, सुनील कुमार राय, रूपेश पांडेय, सोहन सिंह, रमावती देवी, उर्मिला देवी, चिंता देवी, राजकुमारी देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed