{"_id":"59e8ab664f1c1b59678b6b85","slug":"171508420454-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने बिगाड़ दी बाजार की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने बिगाड़ दी बाजार की सूरत
Updated Thu, 19 Oct 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। दीपों के पर्व दीपावली के दिन अचानक झमाझम बारिश होने की वजह से नगर के बाजार की रौनक बिगड़ गई। आलम यह रहा जहां बाजार में आए खरीददार परेशान रहे। वहीं दूकानदार भी अपने दूकानों को बचाने में लगे रहे। सड़क की पटरियों के किनारे जलभराव हो जाने से कई दूकानें पानी में तैरती नजर आई।
दीपावली के दिन गुरुवार को दोपहर के समय अचानक झमाझम बारिश होने लगी। जिससे बाजार की रौनक पूरी तरह से बिगड़ गई। आलम यह रहा कि दीपावली के लिए दो दिन की छूट मिलने के बाद लगी दूकानें में पूरी तरह से बर्बाद हो गई। इस दौरान लोग प्लास्टिक लगाकर अपने दूकानों को बचाने में लगे रहे। बाजार में कई लाई और चिउड़ा की दूकानें भी पूरी तरह से भींग गई। बाजार में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश के बाद नाली का पानी भी सड़क पर बहने लगा। वहीं रामलीला मैदान लगी 62 पटाखा की दूकानें भी पूरी तरह बारिश के आगोश में आ गई। कुछ देर के लिए बारिश खुलने के बाद लोगों ने पटाखे की खरीददारी की।